फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागेश्वरी-परमेश्वरी परिसर में मेला

Thu, 14 Apr 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
घरों में रामनवमी की पूजा के लिए फूलों और मटके की खरीददारी करती महिलाएं।
विज्ञापन
बासंतिक नवरात्र के समापन पर सोनाडीह में भागेश्वरी-परमेश्वरी मंदिर के प्रांगण में चैत्र रामनवमी से विशाल मेला प्रारंभ हो गया। मेलार्थियों की सुविधा के लिए प्रशासन और मेला प्रबंधन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


मेले में जिले के अलावा इलाहाबाद, जौनपुर, मऊ, आजमगढ़, गाजीपुर आदि स्थानों से आईं दूकानें आकर्षण का केंद्र होगी। मनोरंजन के लिए सर्कस, नौटंकी, असमानी चर्खी, झुला, मौत का कुंआ आदि की व्यवस्था की गई है। उधर मेला स्थल पहुंचने वाले सीयर-सोनाडीह मार्ग का निर्माण युद्धस्तर पर चल रहा है।

एक पखवारे तक चलने वाले मेले को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।  मेला प्रबंधक डा. अच्युत प्रताप सिंह ने बताया कि मेलार्थियों की सुविधा के लिए बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। उभांव थानाध्यक्ष नन्हें राम सरोज ने बताया कि मेले में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा कर्मियों की निगहबानी होगी।
विज्ञापन


अस्थाई पुलिस चौकी के तहत चार सब-इंस्पेक्टर, बीस कांस्टेबिल, चार महिला पुलिस, चार महिला होमगार्ड, फायर ब्रिगेड, आंसू गैस दस्ता, एक प्लाटून पीएसी के अलावा दस सिविल ड्रेस में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें