फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलों के लिए जमीन देगी बिहार सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। यूपी और बिहार की सीमा पर गंगा और सरयू नदी पर बनाए जा रहे तीन पुलों के एप्रोच मार्ग के लिए राह आसान हो गई है। बिहार के हिस्से में एप्रोच के लिए बिहार सरकार भूम अधिग्रहीत कर परियोजना के लिए नि:शुल्क देगी। शिवपुर और चांदपुर में बन रहे पुल एक एप्रोच का कार्य यूपी और बिहार दोनों प्रदेशों में यूपी पीडब्ल्यूडी कराएगी। वहीं खरीद-दरौली में बिहार की सीमा का कार्य बिहार सरकार कराएगी।
विज्ञापन

लगभग सात सौ करोड़ की लागत से सरयू नदी पर खरीद दरौली और चांदपुर तथा गंगा नदी पर शिवपुर घाट पर पुलों का निर्माण कराया जा रहा है। पुल के निर्माण के साथ ही एप्रोच रोड का भी निर्माण किया जाना है। इसके लिए तैयारी जोर शोर से की जा रही है। सेतु निगम के पीओ संतराज ने बताया कि खरीद-दरौली पुल पर बिहार की तरफ 500 मीटर एप्रोच बननी है। यहां पर बिहार सरकार की ओर से ही कार्य कराया जाएगा। चांदपुर और शिवपुर में भूमि देने के लिए बिहार राज्य की सहमति हो गई है। यहां कार्य यूपी पीडब्ल्यूडी की ओर से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें