फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: गैस के लिए उपभोक्ताओं व संचालकों में हो रही नोकझोंक

विज्ञापन
गैस एजेंसी पर सिलिंडर के लिए लगी उपभोक्ताओं की कतार।संवाद
विज्ञापन
बैरिया। गैस एजेंसियों में सिलिंडर वितरण में बैकलॉक होने के कारण आए दिन उपभोक्ताओं व गैस एजेंसियों के संचालकों के बीच नोकझाें होतीहै। ऑनलाइन बुकिंग के अनुपात में गैस एजेंसियों को गैस कंपनियों द्वारा कम सिलेंडर आपूर्ति करने के कारण यह समस्या उत्पन्न हो रही है। जिसके चलते लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बैरिया के इंडेन गैस एजेंसी पर लगभग 30 हजार उपभोक्ता है। यहां करीब तीन हजार से अधिक बैकलॉक चल रहा है। इसी तरह से कोटवा के इंडेन गैस एजेंसी पर लगभग 200 गैस सिलेंडर का बैकलॉक चल रहा है, यह एक बानगी है। इसी तरह के स्थित तहसील के आधा दर्जन गैस एजेंसी की है। डीएसी नंबर आने के बाद भी उन्हें गैस एजेंसी का चक्कर लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गैस एजेंसी संचालकों की शिकायत है कि हम लोग पूरा पैसा जमा करके रोज डिमांड भेज रहे हैं, किंतु डिमांड के अनुसार संबंधित सिलिंडर आपूर्ति नहीं हो रही है। आपूर्ति निरीक्षक बैरिया इंद्रेश तिवारी ने बताया कि बैकलॉक की जानकारी मेरे संज्ञान में है, किंतु मेरे स्तर से इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाएगी। इस पर गैस कंपनियां ही कुछ कर सकती हैं।
दुकानदार अब कोयला की जलाने लगे भट्टी: बेल्थरारोड। बाजार में चाट, पकौड़ी, ममोस,समोसे बनाने वाले छोटे ठेला दुकानदार कहीं से गैस की व्यवस्था कर रहे है तथा कुछ दुकानदार अपनी दुकान बंद कर दिए है और कुछ स्थाई दुकानदार कोयला का चूल्हा बनाकर अपना दुकान किसी तरह से चला रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि पहले कोयला 22 रुपये किलो था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें