फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: डाॅ. आंबेडकर का जीवन संघर्ष व समानता का अद्वितीय उदाहरण

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर ​​स्थित बाबा साहब अंबेडकर संस्थान परिसर में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जय
विज्ञापन
बलिया। भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती मंगलवार को जनपद में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कलक्ट्रेट में आपदा विभाग के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने डॉ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी डॉ. आंबेडकर के योगदान को याद करते हुए उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर संस्थान पहुंचे, जहां उन्होंने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि डॉ. आंबेडकर का जीवन संघर्ष, समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने कहा कि डा़ आंबेडकर ने समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए जो कार्य किए, वे सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और समाज को एक नई दिशा प्रदान कर रहे हैं।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा सहित कलेक्ट्रेट कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष संजय उपाध्याय के नेतृत्व में नगर भृगु आश्रम स्थित कैंप कार्यालय परिसर में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस मौके पर प्रदेश सचिव यशपाल सिंह, डॉ. विश्राम यादव, अमर पासवान,हरेंद्र गोंड आदि रहे
।जिला कांग्रेस कमेटी के सभागार में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि बाबा साहेब ने समाज को शिक्षित होने का संदेश दिया। सच्चिदानंद तिवारी, सत्यप्रकाश उपाध्याय, संतोष चौबे, ऊषा सिंह, अखिलेश कन्नौजिया, राजेन्द्र प्रसाद, राजेन्द्र चौधरी आदि रहे। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेश शाह की अध्यक्षता में ग्राम रामपुर महवाल में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। शुभारंभ संस्थान के अध्यक्ष विजय शंकर राम ने किया। फेफना विधायक संग्राम सिंह यादव, गनेश राम, रामप्रसाद सरगम, गुलबदन बौध, रामजी गुप्ता, कृष्णा राम, वीरेंद्र कुमार, नंद कुमार, रवि पासवान आदि रहे। बेल्थरारोड: भारतरत्न डा़ भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। प्रवीण नारायण के नेतृत्व में केक काटकर खुशियां मनाई गई। कुंडल ढाला, चौकिया मोड़ स्थित डा़ आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें