फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि पूजन कर शुरू हुआ विवाह मंडप निर्माण

विज्ञापन
गड़हा महोत्सव की भूमि पूजन करते गड़हा विकास मंच के पदाधिकारी। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। गड़हा महोत्सव में सामूहिक विवाह के लिए मंडप निर्माण का कार्य मंगलवार को भूमि पूजन के साथ शुरू हो गया। गड़हा महोत्सव व सामूहिक विवाह को सकुशल संपन्न कराने के लिए विधि विधान से पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन

गडहांचल में सात दिसंबर को गड़हा महोत्सव के दिन गरीब परिवारों की दर्जनों कन्याओं का सामूहिक विवाह होना है उस दिन भोजपुरी के सितारों का जमघट भी लगेगा। मांगलिक कार्य से पुर्व भूमि पूजन कर शुभ कार्य के लिए पंडित विश्वम्भर दूबे के द्वारा पूजा सम्पन्न कराई गई। मुहूर्त के अनुसार मंडप तैयार करने की प्रक्रिया प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर गड़हा विकास मंच के पदाधिकारियों में चंद्रमणि राय, गोपाल राय, बृजेन्द्र राय, गजानन राय, सुशील राय, रमेश यादव, रियाजुद्दीन राजू, आलोक राय, दर्शन तिवारी, बिंका राय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें