फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनुष यज्ञ मेला के लिए किया गया भूमि पूजन

विज्ञापन
संत शिरोमणि सुदिष्ट बाबा के समाधि पर लगने वाले बैरिया में धनुषयज्ञ मेला के लिए भूमि पूजन करती को? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बैरिया। पूर्वांचल के प्रसिद्ध धनुष यज्ञ मेला की तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है। यह मेला एक दिसंबर से 25 दिसंबर तक चलेगा। खास यह है कि मेले का पूरा कैंपस सीसीटीवी से लैस किया जा रहा है। परंपरा के अनुसार सोमवार को ग्राम प्रधान कोटवा/मेला प्रबंधक जनक दुलारी देवी व ग्राम पंचायत सचिव जगरनाथ यादव के अलावा प्रधान के परिजन, ग्राम पंचायत सदस्य व गणमान्य लोगों के बीच सुदिष्ट बाबा आश्रम परिसर में मेला के लिए पंडित त्रिवेणी तिवारी के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन संपन्न हुआ।
विज्ञापन

तत्पश्चात बुढवा महादेव व रमजान बाबा के मजार पर विधिवत पूजन अर्चन कर मेला के शानदार व जानदार संयोजन व शांतिपूर्ण सम्पन्नता की दुआ मांगी। पूर्व प्रधान व प्रधान पति गौरी शंकर गुप्त ने बताया कि आज से मेले में बाहर से आने वाले व्यापारियों को बुलावा पत्र भेजना शुरू कर दिया जायेगा। इसके अलावा बलिया ददरी मेला मे ंजाकर मेले के दुकानदारों को भी आमंत्रण दिया जायेगा। हालाकि प्रथम चरण मेंमेला परिसर में अश्व मेला 25 नवम्बर से शुरू हो जाएगा। अश्वमेला का समापन 30 नवम्बर को होगा। वही अगहन शुक्ल पक्ष पंचमी एक दिसम्बर से मुख्य धनुष मेला शुरू होगा। मेले में आने वाले व्यापारियों की सुविधाओं का विशेष ख्याल रखने की व्यवस्था की जा रही है। गौरतलब हो कि संत सुदिष्ट बाबा का धनुष यज्ञ मेला अपने आप में अनूठा होता है। कास्तकारों से एग्रीमेंट कर 18 बीघे के लगभग भूमि पर अलग अलग सामानों के लिये अलग अलग कतारों में 12 चौक व 84 गलियों के रूप में अतिआधुनिक नगर के रूप में तीन सप्ताह के लिये मेला बसाया जाता है। मेला प्रबंधन कोटवा ग्राम पंचायत के जिम्मे होता है। मेला की तैयारिया युद्ध स्तर पर शुरू हो गया है। मेला भूमि पूजन के अवसर पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी जगरनाथ यादव, हृदयानन्द सिंह, रामदेव सिंह, विवेकानन्द, बच्चालाल गुप्ता, समाजसेवी रोशन गुप्ता, लखन गुप्ता, मिथिलेश सिंह, गौतम भारती, इंद्रभूषण सिंह, राजनरायन सिंह, रामलक्षण सिंह, अरविंद केसरी, स्वामी नाथ, विनोद गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें