फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेयरिंग खराब, बड़े वाहनों की आवाजाही रुकी

Tue, 12 Apr 2016 08:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
बलुआ घाट पर निर्माणाधीन पुल
विज्ञापन
जनपद को देवरिया के रास्ते नेपाल समेत पूर्वोत्तर राज्यों से जोड़ने वाले भागलपुर सेतु की बेयरिंग खराब होने के चलते पुल पर भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। इसके चलते इस ओर से पूर्वांचल का पूर्वोत्तर राज्यों से सड़क संपर्क टूट गया है।
विज्ञापन


नौ माह पूर्व बेयरिंग क्षतिग्रस्त होने से कई माह तक पुल पर यातायात ठप रहा। हालांकि अधिकारियों का दावा है कि  करीब हफ्तेभर में मरम्मत का क ार्य पूरा हो जाएगा। बलिया और देवरिया के बीच घाघरा नदी पर 2819.44 लाख रुपये की लागत से 1185 मीटर लंबे पुल का लोकार्पण तत्कालीन मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह ने 26 दिसंबर 2001 को किया था।

निर्माण के डेढ़ दशक बाद पुल कि बेयरिंग क्षतिग्रस्त होने से नौ माह पूर्व आवागमन बंद रहा। कई माह के मरम्मत के बाद पुल पर आवागमन बहाल हुआ। इस बीच देवरिया की ओर पांचवां और छठवां खंभा क्षतिग्रस्त होकर फट गया और बेयरिंग भी खिसक गई।
विज्ञापन


इसके चलते पुल का स्पर भी नदी की ओर धंस गया। ऐसे में लोक निर्माण विभाग और सेतु निगम निर्माण के अधिकारियों ने पुल पर आवागमन बंद कर मरम्मत शुरू करा दिया है। पुल पर आवागमन बंद हो जाने से नेपाल, बिहार, बंगाल, असम आदि पूर्वोत्तर राज्यों को जाने वाले वाहन दूसरे मार्गों से होकर लंबी दूरी तय करके आवागमन करने को विवश है।

महज नौ माह में दूसरी बार पुल की बेयरिंग क्षतिग्रस्त होने से निर्माण में गुणवत्ता को लेकर सवालिया निशान लग गए है। बेयरिंग क्षतिग्रस्त होने से सुरक्षा के लिहाज से पुल पर आवागमन बंद कर दिया गया है। बेयरिंग मरम्मत का कार्य तेजी से चल रहा है। बेयरिंग दुरुस्त कर 17 अप्रैल के बाद आवागमन बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

सुनील तिवारी, अधिशासी अभियंता (सेतु निर्माण निगम, देवरिया)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें