मम्मी, पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल में चलकर नाम लिखाओ... पढ़ेंगे पढ़ाएंगे साक्षर देश बनाएंगेे... आदि स्लोगन से क्षेत्र के आराजी माफी सागरपाली प्राइमरी पाठशाला नंबर दो के छात्र-छात्राओं ने स्कूल चलो रैली निकाली और अभिभावकों को जागरूक किया।
इसके पूर्व न्याय पंचायत सागरपाली के समन्वयक तेज बहादुर पांडेय एवं प्रमुख समाजसेवी श्रीकांत यादव द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस दौरान समाजसेवी श्रीकांत यादव ने कहा कि प्राथमिक पाठशाला में पढ़ने से बच्चे संस्कारवान होते हैं।
प्रधानाध्यापक सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि हिंदी पूरे विश्व में तीसरी सबसे अधिक बोले जाने वाली भाषा है। लेकिन यह विडंबना है कि आज हम शुद्ध हिंदी नहीं अंग्रेजी के पीछे भाग रहे हैं। इस मौके पर पूर्व प्रधान भुआल यादव, रीता राय, पूनम यादव, संगीता ओझा, कुसुम यादव, रेनू शर्मा, पार्वती देवी, अरविंद यादव आदि रहे।