सिकंदरपुर-लालगंज मार्ग पर सेमुसी विद्यापीठ के समीप धंसा सड़क।
सोमवार की रात हुई भारी बरसात से सिकंदरपुर-लालगंज मुख्य मार्ग सेमुसी विद्यापीठ के पास धंस गया। सड़क ध्वस्त होने से यातायात ठप हो गया। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मांझी की तरफ जाने वाले लोगों को दूसरा रास्ता अख्तियार करना पड़ा। उधर, सड़क धंसने से नाराज ग्रामीणों का आरोप था कि सड़क की हालत से विभाग को पहले भी अवगत कराया गया। लेकिन विभागीय अधिकारियों ने इसपर ध्यान नहीं दिया, जिसकारण सड़क खोखली होकर धंस गई।
बरसात के दौरान पहले भी यह सड़क टूटती रहती है। बरसात के दौरान तीन वर्षों में तीन बार सेमुसी विद्यापीठ के आसपास कई बार यह सड़क धंसती रही है। सिकंदरपुर से लेकर लालगंज तक जब सड़क बननी शुरू हुई तो क्षेत्र के लोगों में हर्ष का माहौल रहा। सोमवार की रात जबर्दस्त बारिश की वजह से नगर के पुरवी छोर के खेतों तथा पानी के बहाव के चलते सड़क के उत्तरी छोर से सेमुसी विद्यापीठ के पास सड़क धंसनी शुरू हुई।
सुबह तक बढ़ते-बढ़ते लगभग आठ से दस फीट गहरा तथा 10/15 फीट लंबाई तथा चौड़ाई लिए सड़क जमींदोज हो गई। पानी के दबाव ने सड़क के अधिकांश हिस्से को छोर बहा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि साहिल तथा बिलगोह जैसे जीवों के बिल बनाने की वजह से यह रिसाव हुआ और देखते ही देखते सड़क बर्बाद हो गई है।