फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: -100 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक की चूड़ियों की कीमत

विज्ञापन
सुदिष्ट बाबा के समा​धि स्थल पर चल रहे धनुष यज्ञ मेला के दौरान चुड़ियों की खरीदारी करती महिलाएं।
विज्ञापन
बैरिया। सुदिष्ट बाबा के समाधि स्थल पर लगे धनुष यज्ञ मेले में रंगबिरंगी चूड़ियां महिलाओं को लुभा रहीं। फिरोजाबाद की मशहूर चूड़ियाें की दुकानें लगी हैं। इन चूड़ियों की खासियत होती है कि इन में जरकन का इस्तेमाल होता है, जिनमें हीरे जैसी चमक होती है।
विज्ञापन

100 से लेकर 5000 रुपये तक की चूड़ियां बिक रही हैं। पूर्वांचल के मशहूर धनुषयज्ञ मेले में महिलाओं को राजस्थान के जयपुर की खूबसूरत लाख की चूड़ियांं भा रही हैं। जयपुर की चूड़ियां 50 रुपये से लेकर चार हजार रुपये तक उपलब्ध हैं। रंग बिरंगी होने के साथ ही इन चूड़ियों में कुंदन वर्क भी किया गया है। कांच की फैंसी चूड़ियां, कंगन, बिंदी भी उतरा है। शुक्रवार को चूड़ियों व फैंसी सौंदर्य सामग्री की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ रही।
दुकानदारों का कहना है कि धनुषयज्ञ मेले में हम लोग वर्षों से दुकानें लगाते हैं, अभी मेले के शुरुआती दिन हैं। दुकानदारों के मुताबिक पहले बाजार में मेटल के कड़े ज्यादा पसंद किए जाते थे, लेकिन इस बार कांच के कड़े पहली पसंद हैं। इस बार नगों वाले हर कलर में साड़ी के रंगों से मैच करते हुए कड़े, मल्टी कलर वाले कड़े बाजार में 50 रुपये से लेकर 300 रुपये तक उपलब्ध हैं। कांच के कड़े दिखने में सुंदर होने के कारण महिलाओं को आकर्षित कर रहे हैं। जरकन वाली फैंसी चूड़ियों की बिक्री ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेला प्रबंधक प्रधान रोशन गुप्त ने कहा हर साल शुरुआती दौर में मेला कुछ फीका जरूर होता है लेकिन दो सप्ताह बीतते-बीतते मेले की रंगत बढ़ने लगती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें