फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: घर में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में विवाहिता का शव घर में फंदे से लटका हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। कस्बे के पश्चिम टोला वार्ड 10 निवासी रेनू देवी पत्नी विनोद शर्मा का शव शुक्रवार की रात्रि नौ बजे कमरे में छत के हुक से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ मिला। बताया जा रहा है कि पति और पत्नी के बीच रात को वाद विवाद हुआ था। इसके बाद विवाहिता ने यह कदम उठाया होगा। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा हो रही है। सुबह होने पर पति विनोद ने ही पुलिस को सूचना दी। विनोद शर्मा का विवाह वर्ष पहले चकिया जिला भोजपुर बिहार में हुआ था। रेनू के दो पुत्र और दो पुत्री हैं। इस संबंध में प्रभारी कोतवाल नीरज कुमार यादव ने बताया कि मृतका के मायकेवालों को सूचना दी जा रही है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

-
फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

हनुमानगंज। सुखपुरा थाना क्षेत्र के देवकली गांव में शनिवार की सुबह विवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिला। विवाहिता के पिता ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
देवकली निवासी सोनू कुमार की शादी फेफना थाना क्षेत्र के अगरसंडा गांव निवासी सुग्रीव कुमार की बेटी पूजा से 12 दिसंबर 2024 को हुई थी। पूजा के पति प्रत्येक दिन की तरह बहादुरपुर चट्टी पर मिठाई की दुकान थे। इधर उसका शव घर में फंदे के सहारे लटका मिला। विवाहिता के पिता सुग्रीव की सूचना पर हनुमानगंज चौकी इंचार्ज व सुखपुरा थाना प्रभारी रामायण सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सुग्रीव ने पुलिस को दी तहरीर में पूजा के सास, ससुर, पति सहित 6 लोगों पर दहेज के लिए पूजा को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें