वासंतिक नवरात्र के मद्देनजर नगर पंचायत क्षेत्र में 30 मार्च से 6 अप्रैल तक मीट, मांस, मछली की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि यदि कोई दुकानदार अनाधिकृत रूप से मीट, मांस, मछली की बिक्री करते हुए पाया गया तो उसके ऊपर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद