फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुब्बारे पर निशाना साधने को लगी भीड़

Sun, 06 Dec 2015 10:32 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
 ऐतिहासिक ददरी मेले में दूसरे रविवार को भी जबर्दस्त भीड़ उमड़ी । शहर ही नहीं बल्कि गैर जनपदों से भी लोग मेले में आ रहे हैं।
विज्ञापन


झूले वालों को जहां एक मिनट की भी फुर्सत नहीं मिल रही है तो गुब्बारे पर निशाना साधने वालों और सर्कस के बाहर लंबी कतार देखी गई। शहर तथा देहात क्षेत्र को छोड़ दिया जाय तो पूर्वांचल के इस विशाल मेले में अब पड़ोसी जनपद गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़ तथा गैर प्रांत बिहार से भी लोग आने लगे हैं।
विज्ञापन


 लोगों  की बढ़ती भीड़  मेले में गांधी आश्रम के स्टालों पर भी सभी प्रकार के वस्त्रों की खरीदारी को भीड़ जुट रही है। सर्वाधिक भीड़ घरेलू उपयोग के सामान, शादी विवाह के सामान, खिलौने, खजला, खान-पान की दुकानों सहित नर्सरी में हो रही है। मेले में जहां नीबू की बिक्री जोरों पर हो रही है। वहीं गुब्बारे पर शूटिंग करने वालों की तादाद भी बहुत ज्यादा है।  
विज्ञापन

  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें