जिला अस्पताल से किया गया था रेफर
गंभीर रूप से घायल विनोद को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसकी हालत देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया। हालांकि, परिजन उसे बेहतर उपचार के लिए मऊ लेकर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई।
हत्या की खबर पर परिजनों का हंगामा
विनोद की मौत की खबर मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। इससे मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी रही। सूचना पर एसडीएम बांसडीह, सीओ जयशंकर मिश्र और तीन थानों की पुलिस फोर्स पहुंची। अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चार नामजद समेत अन्य पर हत्या की प्राथमिकी
सीओ जयशंकर मिश्र ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपियों ने साथियों के साथ मिलकर विनोद पर हमला किया। मृतक की पत्नी संजू देवी की तहरीर पर शिवम वर्मा, हर्ष वर्मा, राजू यादव और राजकुंवर समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।