फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में एसपी का एक्शन: छेड़खानी से तंग आकर किशोरी की आत्महत्या मामले में दो पुलिसकर्मी निलंबित, ये है मामला

Mon, 11 Nov 2024 03:18 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में किशोरी की आत्महत्या के मामले में लापरवाही के आरोप में दो पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के कथित रूप से छेड़खानी से तंग आकर फंदे से लटककर आत्महत्या करने के मामले में एसपी ने दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। उन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा है। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने सोमवार को बताया कि मुख्य आरक्षी मुनीब यादव और आरक्षी विकास कुमार यादव को कर्तव्य में लापरवाही बरतने के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन का आदेश रविवार देर रात जारी किया गया। 

यह है पूरा मामला
थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को 16 वर्षीय किशोरी का शव घर में पंखे से लटका मिला था। परिजनों ने आरोप लगाया था कि घटना से दो दिन पहले थाने में तहरीर दी गई थी। इसमें परिजनों ने एक युवक पर आरोप लगाया था कि कोचिंग जाते समय वह उनकी बेटी के साथ छेड़खानी करता है और फोन करके धमकी भी देता है। परिजनों का आरोप था कि इससे तंग आकर उनकी बेटी ने आत्मघाती कदम उठाया। 
विज्ञापन


उधर, मामले को लेकर थाना प्रभारी विकास चंद्र पांडेय ने बताया कि मुख्य आरक्षी मुनीब यादव व आरक्षी विकास कुमार यादव ने शिकायती पत्र स्वयं ले लिया था। शिकायत के संबंध में पुलिस अधिकारियों को कोई जानकारी नहीं दी। उन्होंने कहा कि कर्तव्य में लापरवाही और अनुशासनहाीनता को लेकर अधिकारियों ने दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें