फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दो बाइकों की टक्कर में घायल धनेश की तीसरे दिन मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी। अगरौली गांव स्थित ननुआ ब्रह्म बाबा स्थान के समीप बृहस्पतिवार की शाम दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में घायल धनेश यादव की शनिवार को मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

हल्दी थाना के बजरहां गांव निवासी राजेंद्र यादव व सीताकुंड निवासी धनेश यादव की बाइक व सुजीत यादव की मोटरसाइकिल अगरौली के पास आमने-सामने टकरा गई थीं। राजेंद्र यादव की मौत उसी दिन हो गई थी, जबकि धनेश यादव की हालत गंभीर देख परिजन इलाज के लिए मऊ ले गए थे। वहां एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। शनिवार की हालत अचानक बिगड़ने के बाद मौत हो गई।
परिजन शव को लेकर बलिया पहुंचे, पुलिस ने दूसरे दिन शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा। धनेश पिकअप चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था, उसको चार वर्षीय पुत्री श्वेता व दो वर्षीय पुत्र गुड्डू है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें