फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया एसपी कार्यालय का लिपिक किया गया क्वारंटीन, वाराणसी में कोरोना पॉजिटिव का है पडोसी

Sat, 02 May 2020 09:43 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
क्वारंटीन सेंटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

छुट्टी लेकर वाराणसी गए बलिया एसपी कार्यालय के लिपिक को लौटने के बाद क्वारंटीन किया गया है। उसका सैंपल लेकर जांच के लिए वाराणसी भेजा गया है। वाराणसी में उसके आवास के बगल में कोरोना संक्रमित मरीज पाए जाने की सूचना के बाद शुक्रवार को यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि एसपी कार्यालय में तैनात लिपिक एक सप्ताह पूर्व वाराणसी गया था। वहां इसके आवास के बगल में कोरोना संक्रमित मरीज पाया गया था। जब लिपिक बलिया ड्यूटी पर पहुंचा तो पुलिसकर्मियों ने इसकी जानकारी अपने उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद अधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक को मामले की जानकारी दी। 

जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक देवेंद्रनाथ ने स्वास्थ्य टीम को बुलवाकर लिपिक को नगर के एक होटल में क्वारंटीन कराया। इसके बाद स्वास्थ्य टीम ने उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा। जिला महामारी नोडल अधिकारी डॉक्टर जियाउल हुदा ने बताया कि जानकारी पुलिस अधीक्षक से मिली सूचना के बाद पुलिसकर्मी को क्वारंटीन किया गया है। उसका सैंपल वाराणसी जांच के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें