फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलियाः एसपी ने पुलिस चौकी व महिला हेल्प डेस्क का किया उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया के रसड़ा में एसपी डॉ. विपिन ताडा ने रविवार को नवनिर्मित दक्षिणी पुलिस चौकी और कोतवाली परिसर स्थित महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया। महिला पिंक चौकी और कोतवाली का निरीक्षण कर अभिलेखों की जांच की।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों से नागरिकों को बेहतर सुविधा देने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए। कहा कि दक्षिणी पुलिस चौकी खुलने से 5000 की आबादी को लाभ मिलेगा। महिला हेल्प डेस्क खुलने से महिलाओं को असुविधा नहीं होगी। महिलाओं के लिए पहले से ही महिला पिंक चौकी खुली है। महिलाओं की और बेहतर सुविधा के लिए बहुत जल्द ही महिला इंस्पेक्टर की भी तैनाती की जाएगी। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी एसएन वैस, कोतवाल नागेश उपाध्याय, चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार सिंह, राजकपूर सिंह, चंद्रशेखर सिंह, आफताब आलम, हर्षवर्धन जायसवाल, संतोष पांडेय, बिरजू सिंह, रिशु सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें