फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलियाः करतब दिखाते छह बच्चे झुलसे, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया (बलिया)। संत रविदास जयंती के अवसर पर बैरिया क्षेत्र के भीखा छपरा गांव में शनिवार को भीम आर्मी की ओर से निकाले गए जुलूस में करतब दिखाने के दौरान तीन बच्चों समेत पांच लोग झुलस गए। सभी को सीएचसी ले जाया गया। इनमें से दो लोगों को जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बैरिया थाना क्षेत्र के भीखा छपरा गांव में भीम आर्मी के युवकों ने संत रविदास की प्रतिमा स्थापित की थी। शाम को गांव में जुलूस निकाला जा रहा था। जुलूस के दौरान कुछ युवक करतब दिखाने लगे। वे मुंह में पेट्रोल लेकर आग पर प्रेशर से फेंक रहे थे। ऐसे में एकाएक आग भड़क उठी और उसकी चपेट में आने से सिमरन (8), शिवानी (5), प्रेम कुमार (13) सुधीर उपाध्याय (17) और संजय राम (35) झुलस गए। ग्रामीणों ने आनन-फानन में सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों प्रेम कुमार और, सुधीर उपाध्याय को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, उप जिलाधिकारी बैरिया ने बताया कि प्रतिमा स्थापना या जुलूस निकालने की कोई अनुमति मेरे कार्यालय से नहीं दी गई है। मामले की जांच कर आयोजकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें