बलिया। फेफना स्टेशन पर रविवार की शाम को बलिया-शाहगंज पैसेंजर का पेंटो टूट गया। फेफना-मऊ व फेफना- गाजीपुर रेलखंड पर 1: 40 घंटे तक ट्रेनों का संचालन ठप रहा। सात से अधिक ट्रेनें आसपास के स्टेशनों पर खड़ी रहीं। इन विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेन के इंतजार में यात्री परेशान रहे।
बलिया स्टेशन से शाहगंज जा रही पैसेंजर ट्रेन यार्ड में इन करते समय अचानक उसका पेंटो टूट गया। इसके कारण ट्रेन क्राॅस ओवर पर खड़ी हो गई। जिसके कारण मम्व गाजीपुर रूट प्रभावित हो गया। इंजीनियरों की टीम मौके पर पहुंच पेंटो की मरम्मत में जुट गई। यातायात बाधित होने से डाउन हरिहरनाथ एक्सप्रेस चितबड़ागांव, छपरा-वाराणसी बलिया स्टेशन पर अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस बांसडीह रोड स्टेशन पर डाउन सारनाथ एक्सप्रेस करीमुद्दीनपुर स्टेशन पर अप उत्सर्ग एक्सप्रेस सुरेमनपुर, औडिहार- छपरा मेमू करीमुद्दीनपुर, शाहगंज-बलिया पैसेंजर रतनपुरा स्टेशन पर खड़ी रही। स्टेशन अधीक्षक मनोज तिवारी ने कहा कि बलिया से फेफना यार्ड में आते समय शाहगंज पैसेंजर का पेंटो टूट गया। इंजीनियरों की टीम मरम्मत में जुटी रही। कुछ समय के लिए बलिया-गाजीपुर व मऊ रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन बाधित रहा।