फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: पुलवामा हमले के शहीदों को किया नमन, दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
बैरिया कस्बा में आयोजि श्रद्धांजलि सभा में पुलवामा के शहीदों चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते ? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बैरिया(बलिया)। कस्बा स्थित बस स्टैंड मैदान पर फौजी अंगद मिश्र के संयोजन में पुलवामा के शहीद जवानों के दूसरे शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। बैरिया विधानसभा क्षेत्र के शिक्षक, समाजसेवी, राजनीतिक कार्यकर्ता, छात्रों ने पुलवामा के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

वक्ताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सीमा पर जवान हमारी सुरक्षा के लिए दिन रात निगहबानी कर रहे हैं, तभी हम लोग यहां अपने घरों में चैन से हैं। देश के लिए अपनी प्राणों को न्यौछावर करने में पीछे ना हटना हमारे जवानों की परंपरा रही है। शहीदों को नमन करना, उन्हें याद करना तथा उनके उद्देश्यों को पूरा करना हम सबका नैतिक कर्तव्य है। पुलवामा के शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्ज्वलन कर उन्हें नमन किया। अध्यक्षता अंबिका तिवारी व संचालन अमिताभ उपाध्याय ने किया। इस मौके पर विनोद सिंह, धर्मवीर उपाध्याय, महिमा सिंह, तेज नारायण मिश्र, विशाल तिवारी, मानस किंकर, दुर्ग विजय सिंह झलन, दिग्विजय सिंह, राजू दुबे, गोपी शंकर चौबे, धर्मेंद्र सिंह, अशोक पांडेय, बबलू मिश्र, राहुल मिश्र, मोहन सिंह, गंगासागर चौबे, बुचकन उपाध्याय, शेखर चौबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें