फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया की पुलिस मुस्तैद, मऊ की उदासीन

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमपुरा। जनपद के पश्चिमी छोर पर स्थित भीमपुरा थाना क्षेत्र के चार मुख्य मार्ग सीधे तौर पर मऊ जनपद से जुड़ते हैं। मऊ में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद से इन सभी मार्गों पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर लोगों व वाहनों की आवाजाही रोक दी है। इस दौरान किसी को भी सीमा पार कर अंदर नहीं आने दिया जा रहा है और इलाके में सख्ती से लॉकडाउन का पालन कराया जा रहा है। लेकिन मऊ के तरफ की पुलिस की ओर से सीमा पर कोई व्यवस्था नहीं की गई है। उधर से आने-जाने वालों को रोका भी नहीं जा रहा है।
विज्ञापन

बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के चार मुख्य मार्ग भीमपुरा-मधुबन, बरौली, बाहरपुर व बेलौली सीधे मऊ जिले से जुड़ते हैं। वहां पर बलिया की पुलिस बैरियर लगाकर 22 मार्च से ही चौबीस घंटे सीमा उलंघन का मुस्तैदी से पालन करा रही है। लेकिन कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद भी मऊ की पुलिस बलिया पुलिस के भरोसे ही अपनी सीमा की सुरक्षा की दुहाई दे रही है। इससे लोग अपने समीपवर्ती जिले में आसानी से प्रवेश कर जा रहे हैं। इससे इलाके लोग में बीमारी फैलने को लेकर दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें