फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

63 गांवों में तीन दिनों में मिली 15 घंटे की बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। लॉक डाउन में लोग घरों में रहने को विवश हैं लेकिन इन्हें अब बिजली रुलाने लगी है। सोहांव ब्लॉक के गड़हांचल में तीन दिनों से बिजली की अंधाधुंध कटौती हो रही है। नारायणपुर व बसंतपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 63 गांवों को तीन दिनों में कुल 15-16 घन्टे ही बिजली मिल सकी। बिजली के अभाव में कई पेयजल नलकूपों के अलावा किसानों के मड़ाई का काम भी बाधित हो गया है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से जिले के कई इलाकों में बिजली की आपूर्ति अस्त व्यस्त है। हालांकि कुछ इलाकों में आंधी पानी के चलते तारों आदि के टूटने से बिजली की आपूर्ति प्रभावित रही लेकिन गड़हांचल के 63 गांवों में तीन दिनों से बिजली की अंधाधुंध कटौती हो रही है। आलम यह है कि इन गांवों में केवल रात को ही चार से पांच घंटे लगातार आपूर्ति मिलती है इसके अलावा पूरे दिन कुछ मिनटों के लिए कभी कभार बिजली आती है और फिर गायब हो जाती है। बुधवार की आपूर्ति को देखें तो मंगलवार की रात 11 बजे की गई बिजली सुबह 11 बजे आई और 10 मिनट बाद ही गायब हो गई। इसके बाद दोपहर 12.25 बजे आई और फिर 20 मिनट बाद गायब हो गई और पता नहीं अब कब आएगी। बिजली की अंधाधुंध कटौती के कारण क्षेत्र में स्थित कोरंटाडीह पंप कैनाल जहां नहीं चल पा रहा है वहीं, अमांव, कथरिया, सोहांव आदि गांवों में स्थापित पेयजल नलकूप भी नहीं चल पा रहे हैं।
बिजली की आपूर्ति मुख्यालय से पर्याप्त मिल रही है, कहीं-कहीं लोकल फॉल्ट के कारण दिक्कत आती है जिसे दुरुस्त कर आपूर्ति दी जा रही है। गड़हांचल के गांवों में बिजली की आपूर्ति की रिपोर्ट मंगाई जा रही है, जल्द ही दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनेश कुमार, एक्सईएन, विद्युत वितरण खंड द्वतीय, बलिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें