फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में तेज रफ्तार का कहर: टक्कर के बाद पिकअप में फंसी बाइक, 15 फीट तक घसीटता गया युवक; मौत से लड़ रहा जंग

Tue, 01 Jul 2025 11:15 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia Road Accident: बलिया में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर के बाद उसके अगले हिस्से में बाइक फंस गई और 15 फीट तक घसीटती चली गई। जिससे बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उस पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन
घटना के बाद क्षतिग्रस्त बाइक व पिकअप व मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले के सिकंदरपुर बस स्टेशन चौराहे पर सुबह बेल्थरा रोड के तरफ से आ रही अनियंत्रित पिकअप यूनियन बैंक के समीप एक बाइक सवार को रौंद डाला। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसकी बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है।

विज्ञापन


घायल युवक की पहचान धर्मेंद्र पुत्र कैलाश निवासी किला कोहना सिकंदरपुर के रूप में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बेल्थरा रोड की दिशा से तेज गति में आ रही पिकअप पर हरी सब्जियों का बोझ लदा था। पिकअप जैसे ही यूनियन बैंक के सामने पहुंची, चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और सामने से आ रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। 

इसे भी पढ़ें; Ballia News: महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप; शव सड़क पर रख कर प्रदर्शन
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पिकअप के नीचे फंस गई और करीब 10 से 15 फीट तक घसीटती चली गई। टक्कर के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए और उसका अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय नागरिकों की मदद से घायल बाइक सवार धर्मेंद्र को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बलिया जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


उधर, घटना के बाद चालक पिकअप वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पिकअप को कब्जे में ले लिया और आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें