भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 72वीं पुण्यतिथि सुकरौली बूथ संख्या 212 कर्ण छपरा गांव स्थित एक निजी आवास मनाई गई।
इस मौके पर उपस्थित लोगों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा नेत्री विजयलक्ष्मी सिंह डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। पूर्व सांसद भरत सिंह ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने एक राष्ट्र, एक विधान और एक प्रधान की परिकल्पना को साकार करने के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे डॉ. मुखर्जी के विचारों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें। इस मौके पर पूर्व प्रवक्ता छठ्ठू सिंह, राणा प्रताप सिंह, सुरेंद्र सिंह, संजय सिंह, सुरेश सिंह आदि रहे। कार्यक्रम का अध्यक्षता निरंजन सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष मुरली छपरा ने किया।