बलिया। अच्छी सुविधाओं से युक्त बलिया समेत पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के 10 स्टेशनों को एलएमएस सर्टीफिकेशन लिमिटेड इंग्लैंड की ओर से पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली के लिए आईएसओ 14001:2015 सर्टीफिकेट प्राप्त हुआ है। इसके पूर्व बनारस स्टेशन को यह सर्टीफिकेट प्राप्त हो चुका है। अब वाराणसी मंडल के कुल 11 स्टेशन आईएसओ सर्टीफाईड हो गए हैं।
वाराणसी मंडल के बलिया, बेल्थरा रोड स्टेशन परिसर में प्रतीक्षालय, विश्राम कक्ष, जलपान क्षेत्र में स्वच्छ वातावरण प्रदान करने, यात्री बोर्डिंग, पीने योग्य स्वच्छ पेयजल और स्वच्छता प्रदान करने, ठोस कचरे के समुचित निस्तारण करने और उर्जा संरक्षण के लिए एलईडी लाइटों का प्रयोग करने के लिए सर्टीफिकेट प्राप्त हुआ है। बलिया रेलवे स्टेशन के सौंदीयकरण और यात्री सुविधा के लिए कई कार्य कराए जा रहे हैं। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर स्वचालित सीढ़ी लगाई जा रही है। इसमें । दो स्कलेटर होंगे। नए द्वितीय प्रवेश द्वार के पास प्लेटफार्म एक से दो और तीन व चार पर जाने के लिए फुट ओवरब्रिज और उसके बगल में सीढ़ी का निर्माण चल रहा है। पौराणिक औरक्रांतिकारी झलक दिखाने के लिए स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार की दीवारों पर पेंटिंग की गई है।