फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने के सामने सीज ट्रकों की लगी लंबी कतार, आवागमन प्रभावित

विज्ञापन
बैरिया थाने के सामने खड़ा लाल बालू लदा ट्रक। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बैरिया। ओवरलोड लाल बालू लदे ट्रकों की धरपकड़ कर पुलिस द्वारा बैरिया थाने के सामने लंबी कतार में सड़क पर खड़ा कर दिए जाने से आवागमन की समस्या उत्पन्न हो गई है। सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन, रानीगंज बाजार, अस्पताल, सुदिष्ट बाबा मेला व अन्य जरूरी काम के लिए आने-जाने वालों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। अगर कोई ट्रक आ गया तो अक्सर यहां जाम की स्थिति पैदा हो जा रही है। क्योंकि आधी सड़क पर ट्रकों को खड़ा कराने के चलते जाम लग रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले एक सप्ताह से उप जिलाधिकारी प्रशांत कुमार नायक के नेतृत्व में खनन अधिकारी योगेंद्र भदौरिया, क्षेत्राधिकारी आरके तिवारी व पुलिस की टीम की ओर से लगातार ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चल रहा है। इसमें बड़ी संख्या में बिहार से लाल बालू लेकर आने वाले ट्रैकों को सीज कर बैरिया थाने के सामने बैरिया-सुरेमनपुर मार्ग पर खड़ा कराया गया है। स्थानीय लोेगों का कहना है कि अगर इसी तरह ट्रकों को पकड़कर सड़क के किनारे खड़ा कराने का सिलसिला जारी रहा तो अगले दो-तीन दिनों में पूरा बैरिया ट्रकों से जाम हो जाएगा। पुलिस के पास कोई विकल्प नहीं होने के कारण ट्रकों को थाने के निकट बैरिया सुरेमनपुर मार्ग पर खड़ा कराया जा रहा है। उधर, दिन में तो चेकिंग अभियान के चलते ट्रकों की आवाजाही कम हो गई है, लेकिन रात में ओवरलोड ट्रकों से एनएच-31 गुलजार है। क्योंकि न तो रात में एसडीएम चेकिंग के लिए निकलते हैं न ही खनन अधिकारी।
मांझी के रास्ते बिहार से आने वाले ओवर लोड ट्रकों पर अंकुश लगाने की कार्रवाई चल रही है। इस बाबत जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। मांझी में चेक पोस्ट बनाकर सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा और सभी ट्रकों के कागजात की जांच भी होगी। - प्रशांत कुमार नायक, उप जिलाधिकारी, बैरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें