फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मां- बाप गए थे लखनऊ, घर के बाहर पेड़ से लटका मिला था बेटी का शव, वीडियोग्राफी के बीच हुआ पोस्टमार्टम; FIR

Mon, 24 Mar 2025 04:24 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia Latest News: बलिया जिले में चौकीदार की बेटी का शव घर से बाहर जामुन के पेड़ से लटका मिला था। इस मामले में पुलिस ने चार नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। 
विज्ञापन
घटना को लेकर परिवार में मातम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र के सरयां गुलाबराय चौहान बस्ती के चौकीदार की बेटी का शव पेड़ पर लटका मिलने के मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर चार नामजद लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। कुछ अज्ञात को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस के अनुसार पिता धर्मराज चौहान की तहरीर पर रविवार की रात पुलिस ने पड़ोस के देवेंद्र चौहान, वीरेंद्र चौहान, विनय चौहान व विंदेश चौहान पर हत्या करने, साक्ष्य छुपाने के मामले का मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन


चार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस
चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। दोपहर बाद तीन सदस्यीय टीम ने युवती के शव का पोस्टमार्टम किया। इसकी वीडियोग्राफी भी हुई। पोस्टमार्टम हाउस पर तमाम राजनैतिक दलों व जान-पहचान वालों का जमावड़ा लगा रहा। सुरक्षा को लेकर पुलिस मुस्तैद रही। 

इस हाल में मिला था शव
पूजा चौहान का शव घर के बाहर जामुन के पेड़ की डाल पर फंदे से लटका हुआ मिला था। हाथ पीछे रस्सी से बंधा होने पर हत्या की आशंका जताई गई थी। पूजा की मौत की गुत्थी अभी उलझी हुई है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने मौके की जांच पड़ताल कर मामले के खुलासे के लिए चार सदस्यीय टीम गठित किया है। जांच टीम पूजा के मोबाइल नंबर की सीडीआर का इंतजार कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ इलाज कराने गए थे माता- पिता और छोटी बहन

रविवार की देर शाम लखनऊ से पत्नी का इलाज कराने के बाद धर्मराज छोटी बेटी को लेकर घर पहुंचे। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रात भर सम्भावित ठिकाने पर दबिश देने लगी, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। इधर, घटना के दूसरे दिन भी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

इसे भी पढ़ें; UP: पेड़ पर लटकती मिली युवती की लाश..., पीछे से बंधे हुए थे दोनों हाथ, घर में अकेली रहती थी; अनहोनी की आशंका

धर्मराज चौहान पत्नी को लेकर लखनऊ पीजीआई में इलाज कराने गए हुए थे। पत्नी की ज्यादा तबीयत खराब होने के कारण उसे सम्भालने के लिए छोटी बेटी को भी साथ लेकर चले गए थै। घर पर पूजा अकेली थी। इसके बाद अगले दिन उसका शव पेड़ से लिटका मिला था। एएसपी अनिल कुमार झा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या व आत्महत्या की पुष्टि हो जाएगी। साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है। सभी आरोपी पुलिस पकड़ में होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें