फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मासूम का अपहरणकर्ता मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई में बदमाश को लगी गोली

Tue, 16 Dec 2025 02:12 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News: बलिया जिले में पुलिस ने मासूम के अपहरणकर्ता को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।   
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले की उभांव पुलिस ने सोमवार की रात तीन वर्ष के मासूम का अपहरण करने वाले मोहम्मद जैद उर्फ सलीम को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के कब्जे से तमंचा व कारतूस और खोखा बरामद किया गया। 

विज्ञापन


क्या है मामला
अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि उभांव पुलिस टीम साहूनपुर में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान संदिग्ध व्यक्ति को रूकने का इशारा किया गया तो उसने भागने का प्रयास किया। संदिग्ध व्यक्ति खुद को पुलिस टीम से घिरता देख फायरिंग कर दिया। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें अभियुक्त मो. जैद उर्फ सलमान निवासी एकसार पिपरौली बडागंव के बांए पैर मे गोली लगी है।

पूछताछ के क्रम में पता चला कि घायल बदमाश मो. जैद उर्फ सलमान 11 दिसंबर को मु. फुजैल अहमद (3) पुत्र असलम निवासी एकसार पिपरौली बडागांव का अपहरण करने की घटना कारित किया था। पुलिस की सक्रियता बढ़ने पर रेलवे स्टेशन पर छोड़कर भाग गया था। घायल बदमाश जैद का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें