पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में संदिग्ध के दाहिने पैर में गोली लगी है। घायल बाइक सवार को पुलिस हिरासत में लेकर तत्काल इलाज हेतु सीएचसी सोनबरसा भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी सोनबरसा से जिला चिकित्सालय बलिया रेफर किया गया। बदमाश से पूछताछ करने पर पता चला कि घायल चालक का नाम धर्मेन्द्र यादव है, जो सोनबरसा निवासी है। वह वकील हत्या में नामजद अभियुक्त है। अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह बिहार निकलने की फिराक में था। चेकिंग के दौरान अभियुक्त के पास से एक तमंचा कारतूस बरामद हुआ है। एएसपी ने बताया कि एक फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए खोजबीन की जा रही है।
इसे भी पढ़ें; Railway News: मंडलों के समन्वय से दूर होगी ट्रेनों की लेटलतीफी, प्लेटफॉर्म पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
यह हुई थी घटना
बक्सर निवासी विशाल यादव ठेकहा ससुराल में रहता था। सोमवार की रात को गांव के दुर्गाप्रसाद को सुरेमनपुर स्टेशन से लाने के लिए टेंपो लेकर जा रहा था। साथ में पड़ोस का वकील यादव भी था। सोनबरसा चौराहे के पास सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल से टेंपो भिड़ जाने के कारण नाराज बाइक सवार चार- पांच युवकों के साथ टेंपो चालक विकास यादव को मारने पीटने लगा। टेंपो में बैठे ठेकहा निवासी वकील यादव ने जब बीच-बचाव किया तो आरोपियों ने उसे पीट- पीट कर मार डाला। इस मामले में अभियुक्त प्रभु , सुदामा व वीरेन्द्र यादव को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेजा जा चुका है।