फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलियाः बिजली कटौती में रातभर जूझे लोग, पेयजल आपूर्ति भी रही बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया में उमस भरी गर्मी से जहां जनजीवन अस्त व्यस्त है वहीं लोगों को बिजली भी खूब रुला रही है। रविवार की पूरी रात नरहीं क्षेत्र के 17 गांवों में बिजली की आपूर्ति ठप रही। इसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली आपूर्ति ठप रहने के कारण पानी टंकी से पेयजल आपूर्ति नहीं हुई, पेयजल के लिए भटकना पड़ा।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र चितबड़ागांव के नरही फीडर से करीब 17 गांवों को बिजली की आपूर्ति की जाती है। रविवार की शाम को अचानक बिजली कटी जो पूरी रात गायब रही। पूरी रात बिजली की आपूर्ति नहीं होने के कारण भीषण गर्मी में लोग बिलबिला उठे। उमस भरी गर्मी के कारण लोग छतों व सड़कों पर टहलते रहे। ग्रामीणों की मानें तो दिन में अक्सर बिजली गायब ही रहती है लेकिन रात में बिजली नहीं रहने से उपभोक्ताओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
बिजली की आंख मिचौली से छोटे व्यापारियों के उद्योग धंधे भी प्रभावित हो रहे हैं। उधर, बिजली के अभाव में नरही गांव स्थित पानी टंकी से पेयजल आपूर्ति भी ठप रही। इसके चलते ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के लिए भटकना पड़ा। इस बाबत विद्युत विभाग के सहायक अभियंता हरिओम गुप्ता ने बताया कि रात में फीडर में अचानक खराबी आ गई थी जो रात में नहीं बन सकी। सोमवार की सुबह फाल्ट को ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें