फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद नहीं होने पर किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। मुड़ेरा गेहूं क्रय केंद्र पर गेहूं की खरीदारी नहीं होने से आक्रोशित किसानों ने बृहस्पतिवार को धरना-प्रदर्शन किया। दो घंटे तक धरना प्रदर्शन के दौरान किसानों ने जमकर नारेबाजी की। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार के आश्वासन पर किसानों ने अपना धरना प्रदर्शन समाप्त किया।
विज्ञापन

किसानों ने आरोप लगाया कि दो सप्ताह से गेहूं की खरीदारी न होने से ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ क्रय केंद्र पर खड़े हैं। बारिश में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। आक्रोशित किसान क्रय केंद्र पर ही धरने पर बैठ गये। सपा नेता मान सिंह सेंगर ने पहुंच कर किसानों के आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि किसानों के प्रति सरकार की कोई ठोस नीति न होने से किसान परेशान हैं। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया लेकिन काफी देर तक विभागीय अधिकारियों के नहीं पहुंचने से किसानों में आक्रोश बढ़ता गया और गेहूं तौल शुरू किए जाने की मांग पर नारेबाजी करते रहे। तहसीलदार प्रभात कुमार सिंह ने किसानों को आश्वस्त किया कि किसानों का गेहूं इसी क्रय केंद्र पर लिया जाएगा तब किसानों ने अपना धरना समाप्त किया। इस मौके पर किसान स्वामीनाथ, जीउत यादव, सीताराम सिंह, मल्लू सिंह, विनय सिंह, उदयभान सिंह, अजीत सिंह, नूरहसन अंसारी आदि रहे।
----------------------------
बारिश में भींगा किसानों का गेहूं
चितबडागांव। क्षेत्र के क्रय केंद्रों पर बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी किसानों का गेहूं भींग गया। जो किसान टिन शेड में गेहूं रखे थे वह भी पहले से भींगने के कारण अंकुरित होने लगा है। किसान तिरपाल के सहारे अपनी ट्रालियों पर लदे गेहूं को बारिश से सुरक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन

--------------------------
हजारों क्विंटल गेहूं वापस ले जाने को मजबूर हुए किसान
बैरिया। सभी कागजी औपचारिकताओं को पूरा कराने के बाद टोकेन प्राप्त कर महीने भर गेंहू क्रय केंद्र का चक्कर लगाते रहे क्षेत्र के सैकड़ों किसानों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। बता दें कि लालगंज हाट गोदाम एक महीने से अधिक समय से खरीदारी नहीं कर रहा वहीं सोनबरसा के कृषि उप मंडी समिति रानीगंज में एक महीना 24 दिन देर से गेहूं की खरीद शुरू हुई थी। हाट गोदाम लालगंज, हाट गोदाम रानीगंज व कृषि उपमंडी सोनबरसा में 20-20 हजार क्विंटल गेंहू खरीदने का लक्ष्य शासन ने निर्धारित किया था। लेकिन लक्ष्य से दो हजार क्विंटल कम 18 हजार कुंतल गेंहू हाट गोदाम रानीगंज में खरीदा गया। हाट गोदाम लालगंज व उपमंडी समिति सोनबरसा में दोनों क्रय केन्द्रों को मिलाकर कुल 18 हजार क्विंटल गेंहू की खरीदारी की गई। जबकि यहां दोनों केन्द्रों को मिलाकर 40 हजार क्विंटल गेंहू की खरीद करनी थी। रानीगंज में दो हजार क्विंटल कम गेंहू खरीदा गया।
-------
जो किसान अपना गेहूं बेचने के लिए बलिया कृषि मंडी समिति में ले जाना चाहता है वह बताए उसे वहां कोई असुविधा नहीं होगी इसकी व्यवस्था की जाएगी। 22 जून तक बलिया मंडी समिति पर ही गेहूं क्रय होगा अन्य क्रय केंद्र पर खरीद बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

- प्रशांत कुमार नायक, उपजिलाधिकारी, बैरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें