लालगंज। उत्तर प्रदेश व बिहार को जोड़ने के लिए शिवपुर घाट पर बन रहे पक्के पुल का निर्माण कार्य का निरीक्षण करने मुख्य परियोजना प्रबंधक प्रमोद कुमार पांडेय शुक्रवार की दोपहर पहुंचे। परियोजना प्रबंधक ने बताया कि पुल का कार्य 15 जून तक अनवरत चलता रहेगा। पुल के लिए सात पिलर का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।
परियोजना प्रबंधक ने कहा कि जिन पिलरों का निर्माण कार्य हो रहा है उसे हर हाल में 15 जून तक जमीन के सतह तक तैयार कर लिया जाएगा। इसके लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। निरीक्षण के दौरान परियोजना क्षेत्रीय प्रबंधक संत राज, सहायक अधिशासी अभियंता रामविलास, अवर अभियंता चंद्र प्रकाश पांडेय आदि रहे।