फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी भी जिला पंचायत में पंजीकृत ठेकेदार भर सकते हैं टेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला पंचायत में टेंडर प्रक्रिया व अन्य कार्यों को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए डीएम श्रीहरि प्रताप शाही ने कदम बढ़ा दिए हैं। उन्होंने कहा है कि पूरे प्रदेश के किसी भी जिले के जिला पंचायत में पंजीकृत ठेकेदार यहां टेंडर डाल सकते हैं। दरअसल, पहले जिला पंचायत बलिया के करीब चार दर्जन ठेकेदार ही यहां टेंडर डालते थे। जिलाधिकारी ने प्रशासक का चार्ज पाते ही इस बाध्यता को खत्म करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि शासन स्तर से पहले से ही यह आदेश है कि प्रदेश के किसी भी जिला पंचायत में रजिस्टर्ड ठेकेदार अब किसी भी जिले में टेंडर भर सकता है। यही नहीं, लोक निर्माण विभाग व सिंचाई विभाग में पंजीकृत ठेकेदार भी जिला पंचायत में टेंडर डाल सकते हैं। इसके लिए उन्हें अलग से रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं है। इसका फायदा यह होगा कि प्रतिस्पर्धात्मक दरें प्राप्त होगी। उन्होंने साफ कहा है कि जो भी शासन का सर्कुलर है उसी हिसाब से कार्यवाही भी सुनिश्चित कराई जाएगी। उन्होंने लोनिवि और सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता को पत्र लिख यह निर्देश दिया है कि ठेकेदारों को यह जानकारी दें। कार्यालय के बाहर इस आदेश को चस्पा कराएं, ताकि हर किसी को यह जानकारी हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें