फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असंतुलित होकर पिकअप पलटी, चार महिला मजदूर जख्मी

विज्ञापन
सहतवार थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव के समीप स्थित मजदूरों से भरी पलटी पिकप। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
रेवती। शुक्रवार की सुबह प्याज की रोपाई करने जा रही मजदूरों से भरी पिकअप के पलटने से चार महिला मजदूर घायल हो गयीं। मिली जानकारी के अनुसार सहतवार थाना क्षेत्र के डुमरिया के पास स्थित मनसा राय की बारी निवासी मजदूरों का समूह एक पिकअप पर सवार होकर प्याज की रोपाई के लिए सोनवानी जा रहे थे। पिकअप अभी सहतवार-हल्दी मार्ग के समीप हरपुर हनुमान मंदिर के पश्चिम स्थित एक मोड़ पर पहुंची थी कि असंतुलित होकर अचानक पलट गई। जिसमें सवार सनम (20), पूनम(19) पुत्रीगण रामराज राजभर, सीता (18) पुत्री हरेराम राजभर, सकीना (16) पुत्री अक्षय लाल राजभर घायल हो गयी। आनन-फानन में घायलों को सीएचसी रेवती पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप घायल सनम तथा सीता को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें