बलिया। जेई का तबादला न करने पर बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह के अधीक्षण अभियंता रामकिशोर को जानमाल की धमकी देने के मामले में तहरीर मिलने के 48 घंटे बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। पुलिस के अधिकारी सिर्फ जांच की बात कर रहे हैं।
सूत्रों की मानें तो दोनों ओर से मामला रफा-दफा करने की कोशिश चल रही है। हालांकि अधीक्षण अभियंता और बैरिया विधायक के रिश्ते में पड़ी बर्फ पिघलती नजर नहीं आ रही है। उधर, 48 घंटे बाद भी मुकदमा दर्ज न होने से अधीक्षण अभियंता ने डीएम से गुहार लगाई है। अब देखना यह है कि पुलिस कब मुकदमा दर्ज करती है। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।