फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल के क्षेत्र में प्रदेश को बनाएंगे नंबर वन- उपेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
खेल के क्षेत्र में प्रदेश को बनाएंगे नंबर वन- उपेंद्र
विज्ञापन

क्रासर:::
- खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने प्रेस वार्ता में दी फिट इंडिया मूवमेंट की जानकारी
- फिट इंडिया मूवमेंट को जनआंदोलन बनाए जाने की अपील की
अमर उजाला ब्यूरो
बलिया। खेल मंत्री बनने के बाद पहली बार जिले में आए राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी ने कहा प्रदेश स्तर पर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उत्तर प्रदेश को खेल के क्षेत्र में नंबर वन बनाने के लिए राज्य की योगी सरकार काम कर रही है। इस संबंध में पुरानी योजनाओं को नया करने और बेहतर स्वरूप में लागू करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश भर के स्टेडियमों की स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। इसके लिए सब बैठकर रणनीति बनाकर प्रस्ताव बनाएंगे और यहां ढेर सारी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
शनिवार को बलिया में एक पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि 29 अगस्त को खेल दिवस के रूप में मेजर ध्यानचंद की जन्मशती समारोह मनाया गया। इसके तहत फिट इंडिया मूवमेंट के जरिए हेल्दी इंडिया की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया है। अब हर नागरिक को फिट रहने को प्रेरित करना भी हम सबका लक्ष्य है। बस आज की आवश्यकता है हम सब मिलकर फिट इंडिया अभियान को जनआंदोलन बनाने की पहल करें। प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे भी थे। खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि हमारा यह भी प्रयास होगा कि गांव में होने वाले पहले के परंपरागत खेलों को जो हमारे पूर्वज खेलते आए हैं, को जीवंत किया जाए। इसके लिए हर ग्राम पंचायत में जो खेल मैदान है उसे विकसित किया जाएगा। अगर कहीं अतिक्रमण है तो उसको न सिर्फ खाली कराया जाएगा बल्कि अतिक्रमण करने वाले पर एंटी भूमाफिया के तहत कार्रवाई भी होगी। इसमें पंचायती राज विभाग का भी सहयोग लिया जाएगा। कुल मिलाकर युवाओं को प्रेरित करने पर हमारा पूरा जोर होगा। युवक मंगल दल हर गांव में हैं और इसको और सक्रिय किया जाएगा। इसके लिए इस वितीय वर्ष 24 करोड़ का बजट मिला है। इससे खेल के सामान दिए जाएंगे। कुश्ती के अखाड़े, पुरानी व्यायामशाला आदि विकसित की जाएंगी।
विज्ञापन

इनसेट
सुबह आधे घण्टे की मेहनत के अनेकों फायदे
खेल मंत्री ने कहा कि हर व्यक्ति को फिट रहना जरूरी है। तभी वह बेहतर तरीके से कोई भी काम कर सकता है। अगर कोई सुबह आधे घंटे भी पीटी, व्यायाम, टहलने आदि से स्वास्थ्य ठीक रहता है तो इससे बेहतर कुछ नहीं। इसके अनेकों फायदे हैं। इसमें कोई लागत नहीं लग रही है, बेहतर स्वास्थ्य के रूप में सिर्फ फायदा ही फायदा है।
बिना ड्रेस कोड स्टेडियम में नहीं होगा प्रवेश
खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि जल्द ही स्टेडियम में ऐसी व्यवस्था होगी कि ड्रेस कोड में ही प्रवेश हो सकेगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन और कार्ड बनाने के नियम का सख्ती से पालन कराया जाएगा। बिना रजिस्ट्रेशन व बिना कार्ड के स्टेडियम में कोई नहीं जा सकेगा।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स कॉलेज का चल रहा निर्माण कार्य
स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण पूरा होने के सवाल पर खेल मंत्री ने कहा, पिछली सरकार की घोषणा में यह था। इस पर अब तक 9 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। जिस हिसाब से संसाधन उपलब्ध होते जाएंगे, काम तेजी से होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें