फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पहले सहमति से पत्नी को भाई के पास भेजा, अब साथ रहने के लिए बना रहा दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला अपने पति के कहने पर कथित देवर के साथ जीवन गुजारने लगी। कई वर्ष बीतने के बाद पति ने अपनी पत्नी को साथ रहने की इच्छा जताई। इस पर महिला ने विरोध जताया कि अब वह उसके साथ नहीं रहेगी। इस पर पति थाना पहुंचकर पुलिस से पत्नी की शिकायत की। थाने में काफी देर तक पत्नी व देवर को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन कोई हल नहीं निकल सका।
विज्ञापन

मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पति की शारीरिक अक्षमता के कारण पति-पत्नी में अक्सर विवाद होने लगा। पति ने सोचा कि क्यों न चचेरे भाई के साथ पत्नी को रहने की इजाजत दे दी जाए। पति ने अपनी पत्नी को देवर के साथ रहने की इजाजत दे दी। इस पर महिला अपनी खुशी के लिए देवर के साथ रहना शुरू कर दी। गत वर्ष देवर उसकी पत्नी को गुजरात लेकर चला गया। कुछ दिन जब महिला वापस गांव आई तो पति अपनी पत्नी को देख अपने साथ रहने की बात कहने लगा, लेकिन पत्नी देवर के साथ ही रहने के लिए अडिग रही। काफी देर पंचायत चलने के बाद जब मामला नहीं सुलझा तो पति-पत्नी और देवर घर लौट गए। मामले को लेकर लोग तरह तरह की चर्चा करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें