जनपद के सात विधानसभा सीटों पर चुनाव में कुल 96 प्रत्याशी मैदान में हैं, इसमें करीब 30 फीसदी युवा प्रत्याशी हैं। युवा प्रत्याशियों के मेहनत ने बड़े-बड़े दिग्गजों की चिंता बढ़ा दी है। इनमें कुछ ऐसे भी युवा प्रत्याशी हैं जो पहली बार विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। कुछ राष्ट्रीय दलों से हैं तो कुछ निर्दल ही चुनाव मैदान में उतरकर ताल ठोक रहे हैं।
किसी भी चुनाव में युवाओं की भूमिका अहम मानी जाती है। विधानसभा चुनाव में इस बार करीब 30 फीसदी युवा प्रत्याशियों ने विभिन्न विस क्षेत्रों के लिए नामांकन चुनावी हलचल बढ़ा दी है। युवा प्रत्याशियों की ओर से किए जा रहे दिन-रात के मेहनत के चलते पुराने दिग्गजों की भी चिंता बढ़ गयी है। जनपद के सभी विधान सभा क्षेत्र में औसतन तीन युवा प्रत्याशी मैदान में हैं।
बेल्थरारोड विधानसभा में मैदान में उतरे कुल प्रत्यािशयों में 30 फीसदी युवा है, इसी तरह बांसडीह विधानसभा में 40 फीसदी, बलिया नगर विधानसभा सीट पर युवा प्रत्याशियों का औसत 40 है। बैरिया, रसड़ा, फेफना विधानसभा सीट पर 20 फीसदी युवा उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। इस बार विधानसभा चुनाव में जनपद के सातों विस सीटों पर कुल 96 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हैं। इसमें 30 फीसदी युवा प्रत्याशी भी हैं, ये सभी युवा प्रत्याशी शिक्षित हैॅं, जिनकी औसत शिक्षा स्नातक है।