फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में 2.85 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित

Mon, 29 Aug 2016 08:21 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
गोपालपुर के बाढ़ इलाके में बचाव कार्य करते एनडीआरफ के जवान।
विज्ञापन
जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने बताया कि रविवार तक 206 गांवों की कुल 02 लाख 85 हजार 640 जनसंख्या तथा 16115 पशु बाढ़ से प्रभावित हुए है। प्रभावित क्षेत्रों में बचाव एवं राहत कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि संचालित बाढ़ चौकियों की संख्या 62, राहत शिविरों की संख्या 62, राहत वितरण केंद्रों की संख्या 42, राहत शिविर में शरण लिये लोगों की संख्या 26400 है। रविवार तक 45385 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुुंचाया जा चुका है। कुल 685 नावें राहत व बचाव कार्य में लगी है। 41 मेडिकल टीम सक्रिय है और 23282 लोगों का उपचार किया जा चुका है।

अब तक 628 कुन्तल आटा व इतना ही चावल, 117 कुन्तल दाल, 63 कुन्तल नमक, 270 कुतल आलू, 44 हजार ली किरोसिन के अलावा माचिस, मोमबत्ती के पैकेट दिये जा रहे हैं। इसके अलावा 7440  मीटर त्रिपाल, 53395 लंच पैकेट बांटे जा चुके है। इसके अलावा क्लोरिन के 404617 टैबलेट, ओआरएस के 5756 पैकेट वितरित किये गये है। पशु शिविरों की संख्या 34 है और 473 पशुओं का उपचार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें