बलिया जिले के दुर्जनपुर कांड के बाद शुक्रवार को सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने दुर्जनपुर पहुंच कर मृतक और आरोपी के परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी ली। मृत जयप्रकाश पाल के परिजनों से मिलने के बाद अध्यक्ष घटना के मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह की मां कांति सिंह से भी मिले।
कहा कि वे इस प्रकरण की सीबीआई जांच कराने हेतु प्रयत्न करेंगे, ताकि दूध का दूध, पानी का पानी हो जाए। दोनों पक्ष दहशत में है। इसलिए इस प्रकरण की सीबीआई जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और सबको न्याय मिल सके।