बलिया। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के प्रारंभ में मंगलवार को परिवार न्यायालय में लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें वैवाहिक वादों से संबंधित मुकदमों में पक्षकारों के बीच सुलह संधि वार्ता कराकर मुकदमों के निपटारे का प्रयास किया गया। विवाह विच्छेद के मामले में सुलह कराकर एक जोड़े को विदा किया गया।
इस मौके पर प्राधिकरण की सचिव रिचा वर्मा ने बताया कि परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश सत्यप्रकाश त्रिपाठी द्वारा विवाह विच्छेद के एक मुकदमे में उभय पक्षों के बीच सुलह कराया गया। इसमें दोनों पक्ष सुलह कराकर एक साथ रहने की सहमति जताते हुए तैयार हो गए और इस मुकदमे का समाधान कराया गया। इस मौके पर प्रधान न्यायाधीश सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि सात मार्च को इस कड़ी में अगली लोक अदालत आयोजित की गई है। इस मौके पर परामर्शदाता नूतन श्रीवास्तव ने परिवार को जोड़कर रखने की सलाह दी।