हल्दी। विकास खंड बेलहरी के सस्ते गल्ले के दुकानदारों ने मंगलवार की शाम कोटेदार संघ के ब्लाक अध्यक्ष अनिल तिवारी के नेतृत्व में सीताकुंड में बैठक आयोजित की। कहा कि जब तक हम सरकारी उचित दर के विक्रेताओं की मांगें नहीं मानी जाती, राशन व मिट्टी तैल का उठान नहीं करेंगे।
आल इंडिया फेयर प्राइस फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी के निर्देशानुसार मांग नहीं माने जाने तक प्रदेश के किसी भी कोटेदार द्वारा खाद्यान्न व मिट्टी तेल का उठान नहीं करेगा। कोटेदार संघ के ब्लाक अध्यक्ष अनिल तिवारी ने कहा कि हमारी प्रमुख मांगों में वाधवा कमेटी के अनुसार हर एक कोटेदारों को 30 से 35 हजार का वेतन दिया जाय। अन्य राज्यों की तरह प्रति किलो दो रुपये कमीशन दिया जाय। जब ईपास मशीन द्वारा 90 प्रतिशत तक खाद्यान्न वितरण हो रहा है ऐसे में प्रमाण पत्र की आवश्यकता क्या है इसे बंद किया जाय। डोर-टू-स्टेप डिलेवरी की व्यवस्था लागू हो, गोदाम से हमें वाजिब वजन से खाद्यान्न मिले। कोटेदारों का दोहन समाप्त किया जाय। इस मौके पर दिनेश राय, जग्रनाथ मिश्रा, जयकुमार ओझा, गौरीशंकर तिवारी, बब्लू ओझा, अखिलेश राय,जनार्दन चौधरी, लल्लन प्रसाद आदि रहे।