जयप्रकाशनगर क्षेत्र के कर्णछपरा गांव में हुई चोरी के चोरों द्वारा खेत में फेंका गया सामान तथा टू?
- फोटो : BALLIA
बलिया के दोकटी थाना क्षेत्र के सुकरौली (कर्ण छपरा) गांव में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने खिड़की काटकर लाखों रुपये के आभूषणों व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।
गांव निवासी मंतोष सिंह प्रतिदिन की भांति बृहस्पतिवार रात खाना खाकर दरवाजे पर बनी बैठक में सो गए। मकान का मुख्य गेट बंद था। घर में दूसरे कमरे में बहन सोई थी। रात में मकान के पीछे से खिड़की काटकर चोर मकान में प्रवेश कर गए। अंदर कमरे में रखे लाखों रुपये के सोने और चांदी के आभूषण के साथ 17 हजार पांच सौ रुपये नकद व जरूरी कागजात चुरा ले गए। अटैचियों व उसमें रखी कीमती साड़ियों सहित अन्य सामानों को कुछ दूरी पर फेंक दिया। सुबह परिजन सो कर उठे तो मकान के अंदर का दृश्य देख हतप्रभ रह गए। सामान बिखरा पड़ा था। क्षेत्राधिकारी बैरिया राजेश कुमार तिवारी ने जल्द खुलासा करने का भरोसा दिलाया। पीड़ित ने दोकटी थाने में तहरीर दी है।