नरहीं क्षेत्र में टोंस नदी में बाढ़ का पानी खेतों में भर जाने से चारा काटकर ट्यूब पर रखते किसान।
- फोटो : balia
बैरिया तहसील के चांद दियर ग्राम पंचायत के समीप नेशनल हाईवे 31 पर शनिवार को घाघरा का पानी पहुंच जाने से बलिया और छपरा (बिहार) दोनों तरफ से भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई। वाराणसी में गंगा-वरुणा के उफान ने कई इलाकों को चपेट में ले लिया। बलिया में बाढ़ से 50 हजार लोगों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया
बलिया-छपरा के...नेशनल हाईवे 31 पर बैरिया तहसील के चांद दियर ग्राम पंचायत के यादव नगर के सामने एनएच 31 पर घाघरा का पानी पहुंचने पर सुबह करीब दस बजे जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस मौके पर पहुंचे तथा भारी वाहनों का प्रवेश रोकवा दिया।
इसके अलावा मांझी पुल की दूसरी तरफ बिहार की तरफ से भी भारी वाहनों का परिचालन रोक दिया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि राहत आयुक्त से एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल) की मांग की गई है।