फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में घायल युवक की मौत पर फूटा गुस्सा

Sun, 21 Aug 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के तपनी गांव में गत 14 अगस्त को भूमि विवाद को लेकर मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत के बाद शनिवार को परिवार वालों के साथ ग्रामीणों ने सिकंदरपुर-बलिया मार्ग जाम कर दिया। एसओ के समझाने-बुझाने और आरोपियों के तत्काल गिरफ्तारी के आश्वासन पर जाम करीब एक घंटे बाद समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन



सुखपुरा थाना क्षेत्र के तपनी गांव निवासी रामजी यादव और लाल साहब यादव के बीच वर्षों से जमीनी विवाद चला आ रहा था। इसी मसले को लेकर गत 14 अगस्त को पंचायत के लिए दोनों पक्ष एक जगह एकत्र हुए थे। पंचायत अभी शुरू भी नहीं हुआ था कि दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए थे। इस दौरान चले लाठी-डंडे से दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गये थे।

जिसमें एक पक्ष के एक युवक अरविंद कुमार यादव (24) की स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों का मुकदमा दर्ज कर लिया था। लेकिन अब तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।
विज्ञापन



इसी बीच इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई। शव गांव पहुंचते ही गांव में सन्नाटा पसर गया। वहीं परिवार में रूदन-क्रंदन शुरू हो गया। मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार की सुबह थाना के सामने सड़क पर शव रख बलिया-सिकंदरपुर मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन



एसओ के समझाने और आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने के आश्वासन पर कुछ ही देर बाद धरना और जाम समाप्त कर दिया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें