फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में डीएम दिखे सख्त

Thu, 08 Dec 2016 09:43 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
डीएम बल‌िया ने ली बैठक।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार की देर शाम विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी ने ली। इस दौरान उन्होंने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि जिन योजनाओं में धन उपलब्ध हो गया उस कार्य में तेजी लाएं। उन्होंने सचेत किया कि अब ‘डी’ ही नहीं ‘सी’ श्रेणी के विभागों पर भी कार्रवाई की जाएगी।    
विज्ञापन

कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान डीएम ने कहा कि किसान पारदर्शी योजना में प्रगति लाएं। उप निदेशक कृषि टीपी शाही ने किसान पंजीकरण में प्रदेश का जनपद का प्रथम स्थान होना बताया। कहा कि गन्ना में धन आ गया है और इसी माह विभाग ए श्रेणी में आ जाएगा। सीसी रोड की समीक्षा में 15 कार्यों पर कार्य प्रारंभ होना बताया गया।   जिलाधिकारी ने शौचालय निर्माण पर विशेष ध्यान देने का निर्देश डीपीआरओ को दिया। कहा इसकी मानिटरिंग लगातार करते रहे। कौशल विकास मिशन की प्रगति खराब मिली। इस महीने सुधार लाने की कड़ी चेतावनी दी गयी। बताया गया जल निगम की परियोजनाओं के कार्य तो पूर्ण है लेकिन विद्युत कनेक्शन नहीं मिलने से संचालन नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन
  डीएम ने एक्सईएन विद्युत को कनेक्शन देने का निर्देश दिया। मौके से ही एमडी से भी बात की और जरूरी सामानों को उपलब्ध कराने को कहा। समीक्षा बैठक में सीडीओ संतोष कुमार, सीएमओ डॉ पीके सिंह, पीडी आरके त्रिपाठी, डीएसटीओ बब्बन मौय, डीएसओ अनिल यादव सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें