फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलियाः जल्द ही दौड़ेगी डेमू, रेलवे जुटा तैयारी में

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। सब कुछ ठीकठाक रहा तो बहुत जल्द औड़िहार-गाजीपुर-बलिया-छपरा रूट पर एक बार फिर से डेमू ट्रेन दौड़ने लगेगी। इसके लिए सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा रेलवे विभाग के कॉमर्शियल ग्रुप को सूचना पोस्ट कर यूटीएस की साफ-सफाई कर तैयार रहने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

सूचना के मुताबिक वराणसी डिवीजन से विभिन्न रूटों पर कुल 14 डेमू ट्रेनों का परिचालन शुरू होने वाला है। उन ट्रेनों में से औड़िहार से गाजीपुर-बलिया से सुरेमनपुर होते हुए छपरा फिर छपरा से सिवान तक जाने के लिए इस रूट पर महज एक डेमू ट्रेन मिली है। लेकिन किस तारीख से ट्रेनों का परिचालन शुरू होगा अभी तय होना बाकी है। मार्च 2020 में कोरोना की वजह से लॉकडाउन में सभी ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया था। फिर धीरे-धीरे कोविड-19 स्पेशल ट्रेन का नाम देकर कुछ ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया है। लेकिन अब तक सभी पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन बंद है। वहीं यूटीएस द्वारा जनरल टिकट व मासिक टिकट को बंद कर दिया गया है। स्पेशल ट्रेनों के सामान्य बोगी में भी सीट आरक्षण की व्यवस्था लागू कर दी गई है। लेकिन लॉकडाउन एक वर्ष पूरा होने वाला ही है कि एक बार फिर से डेमू चलने व यूटीएस मशीन चालू होने की उम्मीद बढ़ गई है। कॉमर्शियल विभाग के रेल कर्मियों से मिली सूचना के मुताबिक औड़िहार-छपरा-सिवान डेमू ट्रेन औड़िहार से दोपहर 2.15 पर चलेगी और गाजीपुर, बलिया, सुरेमनपुर होते हुए छपरा जंक्शन शाम को 7.15 पर पहुंचेगी और वही ट्रेन सिवान तक भी जाएगी। जबकि सिवान से सुबह 5.25 बजे चलेगी और छपरा सुबह 6.50 बजे पहुंचकर छपरा जंक्शन से सुबह 7.55 बजे चलेगी और सुरेमनपुर, बलिया, गाजीपुर होते हुए औड़िहार दोपहर को एक बजकर 30 मिनट पर पहुंचेगी।
डेमू ट्रेनों के परिचालन व यूटीएस को फिर से शुरू करने पर विचार चल रहा है। फिलहाल फाइनल सूचना नहीं है, ट्रेनों के परिचालन की तिथि तय होने पर सूचना दी जाएगी। - अशोक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें