फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की अगवानी के लिए संवर रहे विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कोरोना काल के चलते करीब एक साल बाद एक मार्च से सभी स्कूल खुलेंगे। कक्षा एक से पांचवीं तक के स्कूलों को बच्चों के स्वागत के लिए सजाया और संवारा जा रहा है। यह सब कुछ बीते दिनों मुख्यमंत्री के निर्देश के आलोक में किया जा रहा है, जिसके तहत उन्होंने परिषदीय स्कूलों को गुब्बारों और झालरों से सजाने के साथ ही शौचालय एवं पेयजल का उचित प्रबंध करने का आदेश दिया था। सीएम के निर्देश के उपरांत विभाग स्कूलों को सजाने और संवारने की कवायद में जुट गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा एक साल बाद स्कूल आने वाले बच्चों को विद्यालयों में सकारात्मक माहौल देने की तैयारी की जा रही है। बेसिक शिक्षा विभाग के निर्देश पर संबंधित अध्यापक स्कूलों में सजावट की तैयारियां में जुट गए हैं। कक्षाओं को रंगीन गुब्बारों, फूलों और रंग-बिरंगे झालरों से सजाया जा रहा है। जानकारों की मानें तो शिक्षकों को कंपोजिट ग्रांट से शुद्ध पेयजल और लड़कियों के लिए शौचालय की अलग व्यवस्था करने का भी निर्देश विभाग की ओर से दिया गया है। साथ ही जिन विद्यालयों का ऑपरेशन कायाकल्प के तहत कायाकल्प किया गया है,। उनके भवनों और कक्षाओं की दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग एवं स्लोगन लिखवाए जा रहे हैं। स्मार्ट क्लॉस और लाइब्रेरी की भी व्यवस्था की गई है।
जिले में 314 स्कूल हैं स्मार्ट
बलिया। जिले में कुल 2249 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इसमें 314 स्कूलों को ऑपरेशन कायाकल्प के तहत स्मॉर्ट बनाया गया है।
मुख्यमंत्री के निर्देश के उपरांत स्कूलों को सजाने और संवारने की कवायद चल रही है। इसका उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के लिए अनुकूल वातावरण मुहैया कराने के साथ ही महामारी की काली छाया से बाल मस्तिष्क को दूर रखना है। ताकि आगे की पढ़ाई में उनकी रुचि बढ़े। इसके अलावा दीवारों और भवनों पर स्लोगन के माध्यम से कोविड-19 के बारे में बच्चों और अभिभावकों को जागरूक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शिवनारायण सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी, बलिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें