फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन पाइप काटते एक को दबोचा, पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला अस्पताल के नये भवन के वार्डो में लगे ऑक्सीजन पाइप को सोमवार की देर रात चोर काट रहे थे। इस बीच अस्पताल कर्मियों की नजर उन पर पड़ी और एक चोर को पकड़ पुलिस को सौंप दिया। जबकि दूसरा भागने में सफल रहा।
विज्ञापन

सोमवार की देर रात दो चोर चोरी की नियत से अस्पताल के नए भवन के निचले तल में घुस गए और वार्ड में लगे ऑक्सीजन पाइप को काटने लगे। कुछ पाइप काट कर एक बेड पर रखे थे। पाइप काटने की आहट सुन अस्पताल कर्मचारियों ने हो हल्ला मचाया। आवाज सुन दोनों चोर भागने लगे। जिसमें से एक चोर को कर्मचारियों ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। सीएमएस डॉ बीपी सिंह ने बताया कि एक चोर पकड़ा गया है। जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें